वेयरहाउस DM गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या का मामला भी लोगों के बीच गूंजा। अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर पंजाब के सभी सांसद मुझे पत्र लिखते हैं, तो हम इस मामले की जांच CBI से करवाएंगे।