हरियाणा पुलिस की आपत्तिजनक गीत “टटीरी” डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर कार्रवाई शुरू हो गई है।पंचकूला पुलिस द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक गाने से संबंधित कुल 857 लिंक हटा दिए गए है, जिनमें 154 यूट्यूब वीडियो और 703 इंस्टाग्राम रील्स शामिल है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के साथ समन्वय करके की जा रही है।
कानूनी प्रक्रिया के तहत संबंधित प्लेटफॉर्मों को नोटिस जारी किए गए है, जिसमें उन्हें गाने के दोबारा अपलोड, सभी फॉर्मेट, छोटे वीडियो और अन्य रूपों को हटाने का निर्देश दिया गया है।यह कदम खास तौर पर महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली आपत्तिजनक सामग्री को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।
हरियाणा के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस अजय सिंघल ने कहा कि राज्य में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ कोई भी आपत्तिजनक सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।


