Thursday, March 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपीएम मोदी ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अर्पित की...

पीएम मोदी ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (23 मार्च 2026) को शहीद दिवस के मौके पर देश के वीर-सपूतों को याद किया। शहीद दिवस के अवसर पर पीएम ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके अतुलनीय बलिदान और योगदान को याद किया।

X (Twitter) पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, ”आज हम भारत माता के वीर सपूतों- भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को श्रद्धा पूर्वक नमन करते हैं। राष्ट्र के लिए उनका बलिदान हमारी सभी की यादों में हमेशा अंकित रहेगा।”

कम उम्र में उनके साहस को हाइलाइट करते हुए उन्होंने कहा, ”कम उम्र में ही उन्होंने असाधारण साहस और भारत की स्वतंत्रता के उद्देश्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दिखाई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments