देशभर में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है।ईद-उल-फितर के अवसर पर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मलेरकोटला स्थित ईदगाह में शिरकत की और मुस्लिम समुदाय को बधाई दी। उन्होंने कहा किहमारी ईद, दिवाली, गुरुपर्व तथा अन्य सभी त्योहार और धर्म एक समान है। पंजाब की यह पावन भूमि शांति, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है।
मालेरकोटला के सर्वांगीण विकास हेतु स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे है। यहां मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, ‘आम आदमी क्लीनिक’ और पुस्तकालयों का निर्माण किया जा रहा है। आइए, इस पावन दिवस पर हम सभी शांति, भाईचारे और एकता को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प लें।


