Thursday, March 26, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंट'धुरंधर 2' मचा रही है बॉक्स ऑफिस पर धमाल

‘धुरंधर 2’ मचा रही है बॉक्स ऑफिस पर धमाल

रणवीर सिंह और आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ सिर्फ रिकॉर्ड ही नहीं तोड़ रही है, बल्कि यह अपने लीड एक्टर के करियर ग्राफ को भी फिर से लिख रही है।जहां ज्यादातर फिल्में अपने पूरे रन में 100 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए संघर्ष करती हैं, वहीं ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ़ 48 घंटों में ही रणवीर सिंह के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है।

इस फिल्म ने वो कर दिखाया है तो बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में नहीं कर पाई हैं। इस फ़िल्म का नेट कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुंच गया है।महज रिलीज के 48 घंटों के भीतर धुरंधर 2 ने इतिहास रच दिया है।इसने न केवल दो दिन में 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है बल्कि ये रणवीर सिहं की टॉप 5 फिल्मों में भी शामिल हो गई है।

इसने बाजीराव मस्तानी के 184 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है. वहीं अब इसकी निगाहें सिम्बा के 240.22 करोड़ के आंकड़े को पछाड़ना है जिसे ये शनिवार को पार कर लेगी और एक्टर की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments