Thursday, March 26, 2026

Google search engine
HomeCrimeपंजाबी गायक मनकीरत औलाख को बंबीहा गैंग से मिली धमकी

पंजाबी गायक मनकीरत औलाख को बंबीहा गैंग से मिली धमकी

पंजाबी गायक मनकीरत औलाख को जान से मारने की धमकी मिली है। बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में हुए मर्डर से बहुत से लोग गुस्से में है। अब मनकीरत औलाख की बारी है। वह जितने चाहे उतने गनमैन हायर कर ले, लेकिन अब उसका नंबर तो लेना ही पड़ेगा।

वह मोहाली में बैठकर विदेश की कहानी सुनाता है।बुधवार को सेक्टर 9 में एक प्रॉपर्टी डीलर की 12 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। लक्की पटियाल ने इसकी जिम्मेदारी ली है। उसने सोशल मीडिया पर इस बारे में पोस्ट भी किया, जिसमें उसने लिखा- वह हमारी जानकारी हमारे विरोधियों को दे रहा था। उसने पहले भी उसे फोन किया था। सिंगर के एक करीबी के मुताबिक, मनकीरत औलाख को काफी समय से धमकियां मिल रही है।

13 अप्रैल, 2023 को उसका पीछा किया गया था। बाइक सवार तीन युवकों ने मनकीरत की कार का करीब 2 km तक पीछा किया था। सुरक्षित जगह पर पहुंचने पर, मनकीरत का सिक्योरिटी गार्ड कार से उतर गया और पीछा करने वाले अपनी बाइक मोड़कर भाग गए। संदिग्ध CCTV में भी कैद हो गए। इसके बाद, पुलिस ने इलाके में सिक्योरिटी काफी बढ़ा दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments