Saturday, July 18, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसिलेंडरो की कमी कारण 'आप' ने केंद्र सरकार के खिलाफ़ किया विरोध...

सिलेंडरो की कमी कारण ‘आप’ ने केंद्र सरकार के खिलाफ़ किया विरोध प्रदर्शन

पंजाब विधानसभा बजट सेशन के आज आखिरी दिन आम आदमी पार्टी के MLA और मंत्रियों ने इज़राइल-ईरान युद्ध के कारण सिलेंडर की कमी को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। गैस सिलंडर के प्रदर्शन दौरान रोब पहनकर सदन में दाखिल हुए। इससे पहले प्रोटेस्ट के दौरान ग्यासपुरा के MLA मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कहा, “गैस एजेंसियों के नंबर रजिस्टर नहीं किए जा रहे है और सिलेंडर बुकिंग पर एक्शन नहीं लिया जा रहा है।

” फूड सप्लाई मिनिस्टर लाल चंद कटारूचक ने कहा, “लोग गैस के लिए लाइनों में खड़े हैं। मोहाली को ही देख लीजिए। यह एक सच्चाई है। हम इसे इग्नोर नहीं कर सकते। हमने पहले ही निंदा का प्रस्ताव पास कर दिया है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपित के आगे झुक रहे है। गैस की कमी से लोग बहुत परेशान दिख रहे है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सिलेंडर की कमी के लिए केंद्र सरकार की फॉरेन पॉलिसी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को घूमने का शौक है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में गैस की कमी को दूर करने के लिए काम किया जा रहा है। राज्य में जो भी गैस की ब्लैक मार्किटिंग करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसे ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments