शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया आय से ज़्यादा संपत्ति के एक मामले में मोहाली कोर्ट में पेश हुए हैं। इस मौके पर उनके साथ वकील अर्शदीप सिंह क्लेर भी थे।यह केस पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रजिस्टर किया है, जिसमें मजीठिया पर करीब 540-790 करोड़ रुपये की आय से ज़्यादा
संपत्ति जमा करने का आरोप है। उन्हें जून 2025 में गिरफ्तार किया गया था और वे लंबे समय तक जेल में रहे। फरवरी 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें ज़मानत दे दी, जिसके बाद वे फरवरी में ही मोहाली कोर्ट में पेश हुए और जेल से बाहर आ गए।


