Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली और जालंधर के बड़े स्कूलों को बम की मिली धमकी

दिल्ली और जालंधर के बड़े स्कूलों को बम की मिली धमकी

राजधानी दिल्ली के तीन बड़े स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। जिन स्कूलों को यह धमकी मिली है, उनमें सरदार पटेल विद्यालय और सलवान पब्लिक स्कूल जैसे जाने-माने स्कूल शामिल हैं। इसी तरह, पंजाब के जालंधर के दो स्कूलों को आज सुबह ऐसी ही धमकी मिली,

जिसके बाद दिल्ली के स्कूलों को मिली धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं ये सभी धमकियां किसी साज़िश का हिस्सा तो नहीं हैं। जालंधर शहर के दो बड़े स्कूलों- पुलिस DAV (PAP कैंपस) और A.P.J. स्कूल (रामा मंडी) को बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। इस खबर के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और स्निफर डॉग्स और बम स्क्वॉड के साथ स्कूलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments