Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeपंजाबडा. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, राजनीति पहले जैसी नहीं !!

डा. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, राजनीति पहले जैसी नहीं !!

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और पूर्व MLA डा.नवजोत कौर सिद्धू ने राजनीति को लेकर बयान दिया है। फतेहगढ़ साहिब के खमाणों में मौजूद संत रामपाल जी के आश्रम में एक फंक्शन के दौरान पहुंची डा.सिद्धू ने कहा कि वह अब पॉलिटिक्स छोड़कर पूरी तरह से संतों की सेवा और भगवान की भक्ति में लगने का सोच रही हैं।

डा. सिद्धू ने कहा कि आज की पॉलिटिक्स पहले जैसी नहीं रही। उनके मुताबिक, राजनीतिक लोग अपनी असली पहचान और नैतिक मूल्यों को भूल गए है। उन्होंने कहा, “मैंने इस कलियुग में ही सतयुग देख लिया है, इससे ज़्यादा मैं कुछ नहीं कह सकती।”

आश्रम में बिना दहेज के 7 लड़कियों की सिंपल शादियों की बधाई देते हुए डा. सिद्धू ने कहा कि उनकी अपनी शादी और उनके बच्चों की शादी भी बिना किसी दहेज के बहुत ही सिंपल तरीके से हुई। वह खुद अब तक करीब 100 जरूरतमंद लड़कियों की सामूहिक शादियां करवा चुके हैं और इसे सबसे बड़ी सेवा मानते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments