Sunday, March 1, 2026
Google search engine
Homeनेशनलकरण औजला ने सीएम रेखा गुप्ता से की मुलाकात

करण औजला ने सीएम रेखा गुप्ता से की मुलाकात

पंजाबी गायक करण औजला इन दिनों अपने इंडिया टूर ‘P-POP CULTURE’ को लेकर चर्चा में हैं। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने बड़े कॉन्सर्ट से ठीक पहले, करण औजला ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मुलाकात का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

उन्होंने करण औजला की तारीफ करते हुए लिखा, “करण औजला से मिलिए! उनके जैसे आर्टिस्ट सिर्फ परफॉर्म नहीं करते, वे पीढ़ियों को प्रभावित करते हैं। दिल्ली सिर्फ कल्चर का हिस्सा नहीं है, हम इसके भविष्य को एक नया रूप दे रहे हैं। राजधानी अपने अगले कल्चरल चैप्टर में कदम रख रही है।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments