Sunday, March 1, 2026
Google search engine
Homeनेशनलकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 4 दिवसीय भारत दौरे पर

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 4 दिवसीय भारत दौरे पर

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 4 दिवसीय भारत दौरे पर है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर वो पहली बार भारत आए है। 27 फरवरी से आए 2 मार्च तक के इस दौरे में वो कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। कार्नी अपनी पत्नी के साथ विशेष विमान से मुंबई पहुंचे, जहां वो उद्योग जगत के कई दिग्गजों से मुलाकात करेंगे।

मार्क कार्नी भारतीय और कनाडाई CEOs, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, वित्तीय विशेषज्ञों, इनवेस्टर्स और शिक्षाविदों के अलावा भारत में एक्टिव कनाडाई पेंशन फंड्स के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे. शनिवार (28 फरवरी) को वो मुंबई में आयोजित निवेश से जुड़े कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

इसके अलावा भारत-कनाडा आर्थिक सहयोग, निवेश अवसरों और तकनीकी साझेदारी पर भी चर्चा करेंगे।सोमवार को PM मोदी से करेंगे मुलाकातकार्नी रविवार को मुंबई से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे और सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बताया जा रहा है कि कार्नी के दौरे का मकसद 2023 के राजनयिक विवाद के बाद दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को दोबारा पटरी पर लाना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments