Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर में किस पर हुई फायरिंग ?

जालंधर में किस पर हुई फायरिंग ?

जालंधर में फायरिंग का ताजा मामला बाल हॉस्पिटल के बाहर सामने आया है, जहां कुछ युवकों ने एक लड़के पर फायरिंग की और हमलावर मौके से भाग गए। घायल युवक की पहचान सौरव सिंह के बेटे सतनाम सिंह के तौर पर हुई है, जो शिव नगर, सोढल रोड का रहने वाला है। उसे गंभीर हालत में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए सौरव के दोस्त जीवन ने बताया कि सौरव देर रात कालिया कॉलोनी के रहने वाले लकी पकौड़े वाले का हालचाल पूछने बाल हॉस्पिटल गया था। जब वह हॉस्पिटल से बाहर आया तो तीन युवकों ने उसे घेर लिया और उस पर फायरिंग कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments