Thursday, February 26, 2026
Google search engine
Homeपंजाबसीएम मान ने गुरदासपुर में दो पुलिसवालों की हत्या मामले में...

सीएम मान ने गुरदासपुर में दो पुलिसवालों की हत्या मामले में दिया बयान

गुरदासपुर के गांव आदिया में दो पुलिसवालों की बेरहमी से हत्या के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि इस खूनी घटना के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक क्रिमिनल घटना नहीं है, बल्कि पंजाब की शांति को खराब करने की एक बड़ी साजिश है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस हमले का मुख्य उदेश्य पंजाब पुलिस के जवानों में डर और दहशत पैदा करना था ताकि वे बॉर्डर पार से होने वाली स्मगलिंग और आतंकवादी गतिविधियों के सामने कमजोर पड़ जाएं। उन्होंने कहा कि जांच में ऐसे संकेत मिले है कि हमलावरों को बॉर्डर पार से निर्देश और बढ़ावा मिल रहा था।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार देश विरोधी ताकतों के ऐसे मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी।मुख्यमंत्री ने CIA इंचार्ज गुरमीत सिंह और उनकी टीम की बहादुरी की तारीफ की, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना मुख्य आरोपी रंजीत सिंह को एनकाउंटर में मार गिराया। उन्होंने कहा कि सरकार घायल अधिकारी के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी और सरकार शहीद कर्मचारियों के परिवारों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments