गुरदासपुर के आदियां गांव में पुलिस पोस्ट पर होम गार्ड जवान अशोक कुमार और पंजाब पुलिस के ASI गुरनाम सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है।रणजीत सिंह औऱ इंद्रजीत सिंह में शामिल है जबकि तीसरा आरोपी दिलावर सिंह गांव आलीनंगल का रहने वाला है।
पुलिस ने दिलावर को काबू कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है ।इसी बीच, पुराना शाला इलाके में एक आरोपी रंजीत सिंह के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान रंजीत सिंह घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
22 फरवरी को, ASI गुरनाम सिंह और होम गार्ड जवान अशोक कुमार शमीम के शव गुरदासपुर के अडियन पुलिस पोस्ट पर मिले थे, जो भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर से सिर्फ़ डेढ़ किलोमीटर दूर है। दोनों पुलिस वाले इसी पुलिस पोस्ट पर ड्यूटी पर थे।



