Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeनेशनलरांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस में रात को हुआ हादसा,...

रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस में रात को हुआ हादसा, 7 लोगों की मौत

रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस सोमवार यानी 23 फरवरी 2026 की रात झारखंड के चतरा जिले में क्रैश हो गई। इस हादसे में बोर्ड पर मौजूद सभी 7 लोग मारे गए, जिसमें एक मरीज भी शामिल था। अधिकारियों ने बताया कि प्लेन ने मौसम की वजह से रूट बदलने की रिक्वेस्ट की थी,

लेकिन उसके बाद संपर्क टूट गया।प्लेन रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शाम 7:11 बजे उड़ा था. ये झारखंड के चतरा जिले में क्रैश हुआ, जहां सभी 7 लोगों की मौत हो गई।यह बीचक्राफ्ट C90 मॉडल का प्लेन था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-AJV है।

इसे दिल्ली बेस्ड रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड ऑपरेट कर रही थी।कोलकाता ATC से संपर्क करने के बाद प्लेन ने मौसम की वजह से रूट डेविएशन की रिक्वेस्ट की. शाम 7:34 बजे कोलकाता से संपर्क और रडार कॉन्टैक्ट टूट गया, जो वाराणसी से करीब 100 NM साउथ-ईस्ट में था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments