घरेलू फ्यूचर मार्किट में होली के पहले मंगलवार, 24 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा मंगलवार को 1,60,769 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,61,598 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।
24 फरवरी की सुबह करीब 10:05 बजे, एमसीएक्स पर 2 अप्रैल का एक्सपायरी वाला गोल्ड 0.63 प्रतिशत या करीब 1000 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,580 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,61,233 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।
एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 0.56 फीसदी या 1,491 रुपये की गिरावट के साथ 2,63,842 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था।चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,67,221 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,67,500 रुपये था।



