Tuesday, February 24, 2026
Google search engine
Homeपंजाबअबोहर में देर रात हुआ सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

अबोहर में देर रात हुआ सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

फाजिल्का के अबोहर में रात करीब 1 बजे हुए एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रोटी चौक के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार ने कंट्रोल खो दिया और एक गाड़ी से टकरा गई।

मरने वालों की पहचान उदय और विशाल (दोनों भाई) और उनके दोस्त रमन के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद तीनों की हालत गंभीर थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य युवक अनमोल और रोशन गंभीर रूप से घायल है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मरने वाले और घायल युवक अबोहर के पास बल्लूआना गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही उनके परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments