मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारत ने भी वहां रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मेक्सिको सिटी स्थित भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने, सुरक्षित स्थान पर शरण लेने और भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।
दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि जालिस्को राज्य (पुएर्तो वल्लार्टा, चापाला और ग्वाडलाहारा), तमाउलिपास राज्य (रेनोसा और अन्य नगरपालिकाएं), मिचोआकान, गुएरेरो और नुएवो लियोन राज्यों के कुछ इलाकों में सुरक्षा अभियान, सड़क अवरोध और आपराधिक गतिविधियां जारी है। इन क्षेत्रों में मौजूद भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक अपने स्थान पर ही रहने की सलाह दी गई है।




