Tuesday, February 24, 2026
Google search engine
Homeनेशनलसोने-चांदी के दाम में आई तेजी !

सोने-चांदी के दाम में आई तेजी !

घरेलू फ्यूचर मार्किट में सोमवार, 23 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा सोमवार को 1,58,458 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ।इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,56,876 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।

23 फरवरी की सुबह करीब 9:55 बजे, एमसीएक्स पर 2 अप्रैल का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1.81 प्रतिशत या करीब 2900 रुपये की तेजी के साथ 1,59,716 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,60,600 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।

एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 5.41 फीसदी या 13,685 रुपये की तेजी के साथ 2,66,629 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था। चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,63,061 रुपये पर की थी।दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,68,875 रुपये था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments