पंजाब सरकार 8 मार्च को विधानसभा में अपना बजट पेश करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुजरात दौरे के दौरान यह बात कही। सीएम मान ने साफ किया कि पंजाब सरकार इस बार कोई नया टैक्स नहीं लगाएगी और न ही टैक्स की दरें बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात दौरे पर हैं।
गुजरात में आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय बजट और गुजरात बजट पर चर्चा के लिए अलग-अलग शहरों में प्रोग्राम कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि राष्ट्रीय बजट और गुजरात बजट एक जैसे हैं। इसमें आम लोगों, किसानों, गरीबों, महिलाओं, छोटे व्यापारियों और दुकानदारों के लिए कुछ नहीं है। यह सिर्फ कुछ बड़े घरानों के लिए है।



