Wednesday, April 22, 2026

Google search engine
Homeपंजाबतरनतारन में 12वीं कक्षा की छात्रा को घर में आकर मारी गोली...

तरनतारन में 12वीं कक्षा की छात्रा को घर में आकर मारी गोली !

तरनतारन के गांव जोहल राजू सिंह में बीती देर रात एक हैरान करने वाली घटना घटी। 12वीं कक्षा की एक छात्रा को उसके घर के अंदर ही गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही थी और उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस को दिए बयान के अनुसार, छात्रा सिमरनजीत कौर रात 12:00 बजे के करीब अपने कमरे में पढ़ रही थी, जब उसी गांव के रहने वाले निरवेल सिंह ने अचानक घर में दाखिल होकर उसे मारने के इरादे से गोलियां चला दीं। गोली सीधी छात्रा के सिर में लगी।छात्रा की मां मंदीप कौर ने कहा कि उन्हें अचानक सिमरन के कमरे से चीखें सुनाई दी।

जब वे दौड़कर उसके कमरे में गए तो उन्होंने सिमरनजीत कौर को खून से लथपथ पड़ी देखा, उसके सिर से खून बह रहा था। आरोपी निरवेल सिंह हाथ में पिस्तौल लिए मौके से भाग रहा था। भागते समय आरोपी ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।मुल्जिम को फड़ने के लिए पुलिस कर रही छापेमारीघटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

पीड़िता की मां मंदीप कौर के बयान के आधार पर उन्होंने मुल्जिम निरवेल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मुल्जिम ने छात्रा को मारने के इरादे से गोली मारी थी। वह फिलहाल फरार है, लेकिन पुलिस टीमें उसे फड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं। वह जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments