Thursday, April 16, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसीएम मान को आज अस्पताल से मिलेगी छुट्टी !

सीएम मान को आज अस्पताल से मिलेगी छुट्टी !

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है कहा जा रहा है कि उनको आज छुट्टी मिल सकती है। जानकारी के अनुसार, संगरूर में मुख्यमंत्री का ब्लड प्रेशर (बीपी) अचानक बढ़ गया था, जिसके बाद उनका प्रारंभिक चेकअप किया गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें तुरंत हेलीकॉप्टर के जरिए मोहाली लाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

अस्पताल प्रबंधकों द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, मुख्यमंत्री को रूटीन चेकअप के लिए लाया गया था और उनके सभी आवश्यक टेस्ट कर लिए गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है लेकिन उन्हें बहुत अधिक थकान की शिकायत है। अस्पताल में इस समय पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और चीफ सेक्रेटरी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments