Tuesday, February 17, 2026
Google search engine
Homeनेशनलक्या है सोने का दाम ?

क्या है सोने का दाम ?

16 फरवरी आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा सोमवार को 1,54,999 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,55,895 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।

सुबह करीब 9:50 बजे, एमसीएक्स पर 2 अप्रैल का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1.02 प्रतिशत या करीब 1600 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,300 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,55,100 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।

एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 3.48 फीसदी या 8,492 रुपये की गिरावट के साथ 2,35,868 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था। चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,38,489 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,38,489 रुपये था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments