Sunday, February 15, 2026
Google search engine
HomeCrimeफिरोजपुर में क्यों हुई फायरिंग ?

फिरोजपुर में क्यों हुई फायरिंग ?

पंजाब के जिला फिरोजपुर के कस्बा घल्लखुर्द में पुरानी रंजिश और मामूली झगड़े के चलते गोलियां चलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसकी पहचान हरदीप सिंह उर्फ सोनू के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक हरदीप सिंह जिला लुधियाना के पिंड बोपराय का रहने वाला था, लेकिन वह पिछले कुछ समय से अपने ननिहाल फिरोजशाह में रह रहा था।

वारदात के दौरान हमलावरों ने हरदीप पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिस कारण उसकी मौत हो गई। घटना वाली जगह पर मौजूद हरदीप की थार गाड़ी पर भी गोलियों के कई निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही एस.एस.पी. फिरोजपुर भुपिंदर सिंह सिद्धू खुद अस्पताल पहुंचे और मृतक के पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात करके जानकारी हासिल की।

एस.एस.पी. सिद्धू ने बताया कि यह मामला पुरानी रंजिश और मामूली झगड़े का नतीजा है। उन्होंने भरोसा दिया कि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही हमलावरों को काबू कर लिया जाएगा।सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने पुष्टि की है कि घल्लखुर्द में गोली लगने कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है, जिसे मृतक हालत में अस्पताल लाया गया था। पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments