प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ और कर्तव्य भवन 1 और 2 का उद्धाटन किया है। सेवा तीर्थ में PMO, नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरिएट और कैबिनेट सेक्रेटेरिएट हैं।इस दौरान PM मोदी ने कहा कि हम इतिहास बनते देख रहे है।साउथ ब्लॉक ब्रिटिश राज का प्रतीक था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक गुलामी का प्रतीक था।
आज हम सब एक नया इतिहास बनते हुए देख रहे हैं. 13 फरवरी का यह दिन भारत की विकास यात्रा में एक नई शुरुआत का गवाह बन रहा है. आज हम सब ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन में प्रवेश कर रहे हैं. हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का ईश्वरीय आशीर्वाद प्राप्त हैPM मोदी ने कहा, ‘आज हम सभी एक नए इतिहास को बनते देख रहे है।
आज विक्रम संवत् 2082, फाल्गुन कृष्ण पक्ष, विजया एकादशी का महत्वपूर्ण शुभ दिन है. 13 फरवरी का यह दिन भारत की विकास यात्रा में एक नए आरंभ का साक्षी बन रहा है. हमारे शास्त्रों में विजया एकादशी का बहुत महत्व रहा है, इस दिन जिस संकल्प के साथ बढ़ते हैं उसमें विजय जरूर प्राप्त होती है।
आज हम सभी भी सेवा तीर्थ में विकसित भारत के लक्ष्य के साथ प्रवेश कर रहे हैं.’कर्तव्य भवन-1 और 2 में फाइनेंस, डिफेंस, हेल्थ और फैमिली वेलफेयर, कॉर्पोरेट अफेयर्स, एजुकेशन, कल्चर, लॉ और जस्टिस, इन्फॉर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग, एग्रीकल्चर और फार्मर्स वेलफेयर, केमिकल्स और फर्टिलाइजर्स और ट्राइबल अफेयर्स जैसे कई बड़े मंत्रालय हैं.



