Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeपंजाबसीएम मान के दौरे को रद्द करने के बाद अब दी मंजूरी

सीएम मान के दौरे को रद्द करने के बाद अब दी मंजूरी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नीदरलैंड्स और चेक गणराज्य के प्रस्तावित दौरे को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच खींचतान तेज हो गई है। केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने मुख्यमंत्री के 25 सदस्यीय वफद को राजनीतिक मंजूरी तो दे दी है, लेकिन यह मंजूरी तब आई है जब दौरा रद्द हो चुका था।मुख्यमंत्री और उनके प्रतिनिधियों के साथ शनिवार आधी रात को विदेश के लिए रवाना होना था।

रवानगी के समय तक केंद्र सरकार की ओर से ‘पॉलिटिकल क्लियरेंस’ (राजनीतिक मंजूरी) न मिलने के कारण पंजाब सरकार को यह दौरा मजबूरन रद्द करना पड़ा।दिलचस्प बात यह है कि जब दौरा रद्द हो गया और विदेशों में तय की गईं सभी मीटिंगें रद्द कर दी गई, उससे कुछ दिनों बाद विदेश मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी।

पंजाब सरकार के सूत्रों के अनुसार, इस देरी के कारण राज्य को बड़ा नुकसान हुआ है। निवेशकों के साथ होने वाली महत्वपूर्ण बैठकों को पहले ही रद्द कर दिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब मंजूरी मिलने का कोई मतलब नहीं रह गया है और कोई भी सरकारी प्रतिनिधि इस समय विदेश नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments