श्रम और रोजगार मंत्रालय ने 2025 के लिए AICPI-IW इंडेक्स जारी कर दिया है. इसके आधार पर ही सरकारी कर्मचारियों के लिए DA या महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन होता है इसलिए इसे DA कैलकुलेटर भी कहा जाता है. चीजें जिस दिशा में आगे बढ़ रही हैं उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि होली से पहले मौजूदा केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की पगार बढ़ सकती है।
सिर्फ मौजूदा ही नहीं, बल्कि रिटायर्ड केंद्र सरकार के कर्मचारियों को भी होली के त्योहार से पहले मोदी सरकार से अच्छी खबर मिल सकती है. जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 परसेंट की बढ़ोतरी होने का अनुमान है.दिसंबर 2025 का AICPI-IW डेटा रिलीज होने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार महंगाई भत्ता (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) 2-2 परसेंट बढ़ा सकती है।
. केंद्र सरकार मार्च से पहले इसका ऐलान कर सकती है. बता दें कि 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुका है, लेकिन 8वें वेतन आयोग की सिफारिश होने और उनके लागू होने तक 7th CPC (7th Pay Commission) के बेसिक वेतन पर ही DA का कैलकुलेशन होता रहेगा।केंद्र सरकार आमतौर पर जनवरी के DA की घोषणा मार्च में करती है इसलिए उम्मीद है कि घोषणा फरवरी के आखिर या मार्च की शुरुआत में हो सकती है।
. होली 4 मार्च को है इसलिए सरकार से इससे पहले अच्छी खबर मिलने की संभावनाएं हैं. पेंशनर्स के लिए मिलने वाले महंगाई भत्ते को डियरनेस रिलीफ (DR) कहा जाता है, जो DA की दर से ही बढ़ता है. अगर केंद्र सरकार DA में 2 परसेंट की बढ़ोतरी करती है, तो जिन लोगों की बेसिक सैलरी 20,000 रुपया प्रति महीना है. उनकी सैलरी में 400 रुपये की बढ़ोतरी होगी. 30,000 की सैलरी वालों की 600 रुपये बढ़ेगी. जिनकी 1 लाख की सैलरी, उनकी सैलरी में 2000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी.



