Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
Homeनेशनलपरीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड का हुआ प्रसारण

परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड का हुआ प्रसारण

आज परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड का प्रसारण हुआ. दूसरे एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ छात्र-छात्राओं ने बातचीत की. साथ ही उन्होंने पीएम से कई सवाल भी पूछे।इस साल का परीक्षा पे चर्चा अन्य वर्षों की तुलना में थोड़ा अलग है। पीएम मोदी बताया कि इस बार उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों के स्टूडेंट्स के साथ बातचीत की है।

छात्रों की एनर्जी ने उन्हें बहुत ज्यादा प्रभावित किया. बच्चों ने भी पीएम मोदी को बेहद सिंपल और डाउन टू अर्थ बतायापीएम ने स्टूडेंट्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह कई सालों से 10वीं और 12वीं क्लास के बच्चों से बातचीत करता रहता हूं. मैं उनसे बातचीत सीखने के लिए करता हूं।

मेरे लिए ये एक बहुत बड़ा सीखने का कार्यक्रम है, सिखाने का नहीं. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के कोयंबटूर के नौजवानों से इसलिए मिल रहा हूं, ताकि मुझे कुछ सीखने को मिल सके। शुरुआत में एक छात्रा ने कहा कि उन्हें स्टार्टअप करना है, तो उन्हें एजुकेशनल लेवल पर क्या करना होगा,ताकि उन्हें स्टार्ट अप में मदद मिल सके।

इस पर पीएम ने कहा कि आपका ध्यान इस बात पर होना चाहिए कि आप क्या करना चाहते है।उन्होंने कहा कि स्टार्टअप के लिए जरूरी नहीं कि इसके लिए 25 साल की उम्र चाहिए. ये आप कभी भी कर सकते हैं।उन्होंने सुझाव दिया कि आप किसी स्टार्टआप चलाने वाले से मिलने जाएं और उन्हें बताएं कि उन्हें प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनानी है।मैं स्कूल से हूं, इससे वह कुछ नहीं छिपाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments