पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने राज्य की ‘आप’ सरकार को ‘चढ़ती कला फंड’ के मुद्दे पर घेरते हुए कहा है कि सरकार इस फंड के बारे में जनता को बताए कि प्रदेश के व्यापारियों, कारोबारियों और उद्योगपतियों से कितना पैसा एकत्र किया गया है
और कितना पैसा बाढ़ प्रभावित पंजाबवासियों को दिया गया है।अरविंद खन्ना ने कहा कि सरकार ने प्रशासनिक तंत्र का इस्तेमाल कर चढ़ती कला के नाम पर पैसा तो एकत्र किया है, लेकिन यह पैसा किस मद पर खर्च किया गया है, इसकी कोई जानकारी नहीं है।



