रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा (RBI Governor Sanjay Malhotra) ने गुरुवार, 6 फरवरी को मौद्रिक नीति का ऐलान कर दिया। 4 फरवरी से शुरू हुई मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee Meeting) की बैठक आज खत्म हुई, जिसमें लिए फैसलों की जानकारी दी गई।
इस दौरान गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि समिति ने सर्वसम्मति से ब्याज दरों में कोई बदलाव न करने का फैसला लेते हुए रेपो रेट को 5.25 परसेंट पर बरकरार रखा। MPC मीटिंग के बाद आरबीआई गवर्नर ने कहा, ”मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने पॉलिसी रेपो रेट को 5.25 परसेंट पर अपरिवर्तित और इस पर न्यूट्रल रुख बनाए रखने का फैसला किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच आने वाले साल में आर्थिक गतिविधि अच्छी रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है, और घरेलू महंगाई और ग्रोथ का आउटलुक पॉजिटिव है. उनके मुताबिक, अगले दो दिनों में भारत को GDP और महंगाई दोनों के लिए एक नया बेस ईयर मिलने वाला है और मॉनिटरी पॉलिसी भी नई सीरीज पर बेस्ड महंगाई की डेटा से गाइड होगी।



