पंजाब सरकार द्वारा नशे के खतरे को दूर करने के लिए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (पंजाब राज्य शाखा) द्वारा पंजाब के तीन प्रमुख सरहदी जिलों में चार दिनों की जागरूकता पैदल यात्रा निकाली जाएगी।
यह यात्रा तरन तारन, फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों में निकाली जाएगी। यह जागरूकता यात्रा 9 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक चलेगी।गवर्नर और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने खुद निजी रूप में इस पैदल यात्रा का नेतृत्व करने का फैसला किया है।
गवर्नर ने अपने पत्र में जिक्र किया है कि उन्होंने इस मुद्दे पर मंत्रियों, सांसद सदस्यों, विधायकों, यूनिवर्सिटियों के वी.सी.ज और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से बातचीत की है।उनका मानना है कि इस गंभीर समस्या के हल के लिए सबको मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने स्पीकर संधवा को आवेदन करते हुए कहा की कि वह अपनी सुविधा अनुसार किसी भी एक दिन इस यात्रा का हिस्सा जरूर बनें।



