Wednesday, February 4, 2026
Google search engine
HomeCrimeरोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग मामले में 4 लोग...

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग मामले में 4 लोग गिरफ्तार

मुंबई में शनिवार देर रात फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर कई राउंड की फायरिंग हुई थी । इस मामले में पुणे पुलिस ने रविवार को चार लोगों को हिरासत में लिया है।पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रात करीब 12:45 बजे फायरिंग की। उन्होंने बताया कि कम से कम पांच राउंड गोलियां चलाई गई।

जिनमें से एक गोली इमारत में बने जिम के शीशे से टकराई।वहीं, इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया है कि लॉरेंस गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली है। यह स्क्रीनशॉट शुभम लोंकर आरजू बिश्नोई नाम के अकाउंट की फेसबुक पोस्ट का है।इस पोस्ट में लिखा गया है, “सभी भाइयों को आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टावर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई है,

उसकी जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर, हरमन संधू हम लेते हैं। हमने इसको बहुत बार मैसेज लगाया कि हमारे काम में दखल ना दे, लेकिन इसको समझ में नहीं आया। इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है। अगर इसने आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी, तो अब घर के बाहर नहीं, अंदर इसके बेडरूम में गोली चलेगी, इसकी छाती पर।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments