Wednesday, February 4, 2026
Google search engine
Homeएंटरटेनमेंट‘बॉर्डर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी

‘बॉर्डर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी

23 जनवरी को ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन से भी तेज रफ्तार से दौड़ रही है। इस फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और इसी के साथ ये फिल्म वीकडेज में भी शानदार परफॉर्म कर रही है।धुआंधार नोट बटरोने के साथ इस फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों में 6 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए है।

बॉर्डर 2’ ने ने रिलीज के 6 दिनों में 213 करोड़ कमाकर रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर के पहले हफ्ते के कलेक्शन 207 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

‘बॉर्डर 2’ ने साल 2025 की कई बड़ी हिंदी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है। इनमें सितारे जमीन पर (166.58 करोड़), रेड (179.3 करोड़ रुपये) और हाउसफुल (198.4 करोड़ रुपये) शामिल है

‘बॉर्डर 2’ ने आयुष्मान खुराना की थामा की 6ठे दिन की कमाई (12.5 करोड़) को मात दी है।

‘बॉर्डर 2’ ने सलमान खान की सुल्तान की 6 दिनों की कमाई 195.90 करोड़ को भी पीछे छोड़ दिया है।

‘बॉर्डर 2’ ने छावा के 6 दिनों के कलेक्शन 197.75 करोड़ का रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिया है।

‘बॉर्डर 2’ ने टाइगर 3 के 6 दिनों की कमाई 196 करोड़ को भी मात दे दी है।

इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने अहम रोल प्ले किया है।वहीं मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा सहित कई अन्य कलाकारों ने भी फिल्म में अहम रोल प्ले किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments