Wednesday, February 4, 2026
Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटबॉर्डर 2’ ने मचाई धमाल, दर्शकों को आ रही पसंद

बॉर्डर 2’ ने मचाई धमाल, दर्शकों को आ रही पसंद

बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।धमाकेदार ओपनिंग के बाद इस फिल्म ने पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते वीकेंड पर भी जबरदस्त कमाई कर इतिहास रच दिया।इसी के साथ इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन सनी देओल की सबसे बड़ी फिल्म गदर 2 को भी मात दे दी है।

बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ ने 30 करोड़ से खाता खोला था. इसके बाद दूसरे दिन इस फिल्म ने 21.67 करोड़ का जंप लिया और 36.5 करोड़ की कमाई की।वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 49.32 फीसदी के जबरदस्त उछाल के बाद 54.5 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ की तीन दिनों की कुल कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 121 करोड़ रुपये हो गई है जबकि वर्ल्डवाइड इसने 167 करोड़ कमाए लिए है।

बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जम गई है। फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और इसकी कहानी से लेकर स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है. इसी के साथ इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में दर्शकों की लंबी-लंबी कतारे देखी जा रही है। ऐसे में इस फिल्म को रिपब्लिक डे की छुट्टी का भी पूरा फायदा मिलने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि अगर ये फिल्म संडे की तरह की गणतंत्र दिवस के मौके पर भी तेजी दिखाती है तो ये चौथे दिन 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।फिलहाल हर कोई बॉक्स ऑफिस पर नजरें गड़ाए बैठा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments