Thursday, April 9, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब में हो रही बारिश,कई जगह ओले गिरे

पंजाब में हो रही बारिश,कई जगह ओले गिरे

पंजाब में बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। कल रात से आज यानी शुक्रवार सुबह तक तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई है। जालंधर में ओले भी गिरे, जिसके बाद तेज हवाएं चलती रही। बारिश और ओले गिरने से तापमान में भी गिरावट आई है। होशियारपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार, 23 जनवरी को पूरे दिन मौसम खराब रहेगा। दिन भर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। बारिश की संभावना 78 प्रतिशत तक है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण अगले दो दिनों के लिए जालंधर के साथ आस-पास अमृतसर और लुधियाना में बारिश, आंधी और ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस इस समय उत्तर भारत में सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तरी पाकिस्तान पर बना मौसम चक्र भी इसमें शामिल हो गया है, जिससे इसका असर और बढ़ गया है। 26 जनवरी 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव आ सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments