Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeपंजाबठंड के साथ पंजाब में कोहरे का कहर

ठंड के साथ पंजाब में कोहरे का कहर

ठंड के साथ-साथ पंजाब में कोहरे का प्रकोप भी दिखने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब के लिए जिलेवार मौसम की चेतावनी जारी की है, जिसके अनुसार 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने और ज़रूरी इंतज़ाम करने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 दिसंबर को अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर और रोपड़ समेत कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है, जबकि कुछ इलाकों में बहुत घना कोहरा भी छा सकता है।

इस दौरान विज़िबिलिटी बहुत कम रहने की संभावना है।30 और 31 दिसंबर को मालवा क्षेत्र के कई जिलों – फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और मानसा में मौसम में कुछ हद तक सुधार होने की उम्मीद है और इन इलाकों को ‘नो वॉर्निंग’ कैटेगरी में रखा गया है। हालांकि, माझा और दोआबा इलाकों में कोहरा बना रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जनवरी 2026 को भी पंजाब के कई जिलों में कोहरा और शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इस दौरान रात का तापमान और गिर सकता है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा। मौसम विभाग ने ड्राइवरों को कोहरे के दौरान खास ध्यान रखने, गाड़ियों की स्पीड कम रखने और फॉग लाइट इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments