Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeपंजाबचंडीगढ़ के सेक्टर 43 में मौजूद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बम की...

चंडीगढ़ के सेक्टर 43 में मौजूद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बम की धमकी से फैली दहशत

चंडीगढ़ के सेक्टर 43 में मौजूद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बम की धमकी से दहशत फैल गई है। धमकी मिलते ही कोर्ट कॉम्प्लेक्स को तुरंत खाली करा लिया गया। लोकल पुलिस के सीनियर अधिकारी, बम स्क्वॉड और दूसरी सिक्योरिटी एजेंसियां ​​मौके पर पहुंच गईं।कोर्ट में किसी को भी अंदर जाने की इजाज़त नहीं है, कोर्ट कॉम्प्लेक्स के दोनों गेट बंद कर दिए गए है।

पुलिस ने पूरे कॉम्प्लेक्स को चारों तरफ से सील कर दिया है। आने-जाने के रास्तों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक, धमकी एक ईमेल के ज़रिए आई थी। ईमेल में भेजने वाले ने ड्रोन से बम फोड़कर कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी थी।ईमेल से दी गई धमकीडिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की यह धमकी एक ईमेल के ज़रिए दी गई थी।

फिलहाल, बम स्क्वॉड पूरे परिसर की जांच कर रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ होगी। सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

कोर्ट की ईमेल ID पर मिली धमकीचंडीगढ़ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने कोर्ट के ईमेल एड्रेस पर ईमेल से धमकी भेजी थी। मामला सामने आते ही तुरंत SSP ऑफिस को जानकारी दी गई। इसके बाद बम स्क्वॉड समेत पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। सेक्टर 36 और 39 थाने के DSP भी पहुंचे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments