Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसंसद में पंजाब के बारे में क्या बोले राजा वडिंग ?

संसद में पंजाब के बारे में क्या बोले राजा वडिंग ?

संसद में शीतकालीन सैशन का 11वां दिन चल रहा है, इस दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रेसिडेंट अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आज अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब में अमन-कानून की स्थिति खराब हो रखी है। गैंगवॉर और गैंगस्टरों द्वारा लोगों को दी जा रही धमकियों का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय डर के माहौल में जी रहा है। पंजाब में रहने वाले हर व्यक्ति को या तो विदेश से या जेलों से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। ये लोग फिरौती मांगकर उन्हें धमका रहे हैं। राजा वडिंग ने कहा कि हर दिन फिरौती और पैसे न देने पर किसी न किसी व्यक्ति की खुलेआम हत्या हो रही है। रोजाना हो रही इन घटनाओं से पंजाब के लोगों और व्यापारियों में डर का माहौल है।

हाल ही में लुधियाना में एक शादी समारोह के दौरान भी एक बड़ी घटना हुई। दोपहर में समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच खुलेआम गैंगवॉर हो गया। दोनों पक्षों की ओर से गोलियां चलाई गई। इस गैंगवॉर के दौरान समारोह में आए लोगों और रिश्तेदारों ने टेबल के नीचे छिपकर अपनी जान बचाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि शादी में आए दो लोगों की भी गोली लगने से मौत हो गई। इसके अलावा अकाली दल पार्टी ने एक गैंगस्टर को चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है। अब गैंगस्टर वोट पाने के लिए सरपंचों को भी राजनीति में बुलाकर धमका रहे हैं। मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि गुजरात की जेलों में बंद मशहूर गैंगस्टरों को प्रोटेक्शन वारंट पर लाने के लिए कानून बनाया जाए ताकि उन्हें गुजरात से बाहर न ले जाया जा सके।

ऐसे में पंजाब जल रहा है। दूसरी तरफ, केंद्र और राज्य सरकारें दोनों चुपचाप बैठी हैं। धमकियां सिर्फ आम लोगों को ही नहीं, बल्कि नेताओं और सरकारी अधिकारियों को भी मिल रही हैं। पंजाब और केंद्र पुलिस यह सब चुपचाप देख रही है और कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मैं सरकार से अपील करता हूं कि वह इस समस्या पर अपना ध्यान केंद्रित करे और पंजाब को बचाने की कोशिश करे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments