नवजोत सिंह सिद्धू 19 दिसंबर को प्रिंयका गांधी से मुलाकात करेंगे। उनकी पत्नी डा.नवजोत कौर सिद्धू के विवादों वाले बयान ने बाद उन्होंने प्रिंयका गांधी से मिलने के लिए समय मांगा था ।सिद्धू चाहते हैं कि हाईकमान कोई सख्त कार्रवाई करने से पहले वह अपना पक्ष रख सकें।
डा. नवजोत कौर सिद्धू द्वारा मुख्यमंत्री के बारे में दिए गए 500 करोड़ रुपये के बयान ने कांग्रेस हाईकमान को गंभीर चिंता में डाल दिया है। हाईकमान ने इस मामले की गहन जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय कमेटी गठित की है
जिसकी अगुवाई पार्टी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल करेंगे। कमेटी के शेष सदस्यों का विवरण जल्द जारी किया जाएगा।इसके साथ ही, कांग्रेस हाईकमान ने डा. कौर के बयानों पर सख्त रुख अपनाते हुए पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल से इस पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
हाईकमान, खासकर 2027 विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के अंदर पैदा हुए इस तरह के कलह से नाराज है।पार्टी के सूत्रों के अनुसार, अगर कांग्रेस हाईकमान इस मामले में और सख्ती दिखाती है तो डा.नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
हालांकि, उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू ने इस संवेदनशील मामले पर अभी तक मीडिया के सामने कोई टिप्पणी नहीं की है। उनके अमृतसर दौरे और बाद में मुंबई रवाना होने की खबरें आईं, लेकिन वे मीडिया से दूर रहे है।


