पंजाब और उत्तर भारत में ठंड बढ़ने लगी है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ताज़ा बर्फबारी हो रही है। कश्मीर में जोजिला दर्रा, सोनमर्ग, बाल्टाल, थाजीवास और मिनामर्ग सहित कई इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई है। इससे तापमान में भारी गिरावट आई है ।
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राज मार्ग को सुरक्षा के मद्देनजर अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया। विश्व-प्रसिद्ध रोहतांग दर्रा सफ़ेद चादर में लिपटा गया है।इस दौरान कारगिल जिले के द्रास, मिनामर्ग, गुमरी और जांसकर क्षेत्र में भी हल्की बर्फबारी हुई है, जिससे पूरे लद्दाख क्षेत्र में ठंड और बढ़ गई है। द्रास में तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।


