Monday, May 25, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज श्री हरमंदिर साहिब में टेका...

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। वह आज अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ अमृतसर पहुंचीं। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट मंत्री ने दरबार साहिब में नतमस्क हुए। इस मौके पर उन्होंने देश और सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की।

यह दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से बहुत अहम माना जा रहा है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री का काफिला सबसे पहले राजासांसी एयरपोर्ट पहुंचा, जहां प्रशासकीय अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव श्री दुर्ग्याणा तीर्थ पहुंचा।

दौरे का तीसरा और आखिरी धार्मिक स्थल श्री वाल्मीकि तीर्थ है, जिसे राम तीर्थ भी कहा जाता है। यह स्थान ऋषि वाल्मीकि और माता सीता से जुड़े अपने ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के कारण खास श्रद्धा का केंद्र है। सभी धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने के बाद मुख्यमंत्री का डेलीगेशन फिर से राजासांसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments