देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने परिवार सहित सच्चखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। उन्होंने गुरु घर में माथा टेककर सर्वत के भले की अरदास की और कुछ समय शांति, सुख तथा आध्यात्मिकता में व्यतीत किया।दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राम नाथ कोविंद ने कहा
कि राष्ट्रपति पद से हटने के बाद श्री दरबार साहिब के दर्शन करने की इच्छा लंबे समय से उनके मन में थी। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से मेरी इच्छा थी कि गुरु साहिब के चरणों में नतमस्तक होने जाऊँ, और आज मेरा यह सपना पूरा हुआ है। मैं गुरु साहिब का दिल से धन्यवाद करता हूं।राम नाथ कोविंद श्री दरबार साहिब के दर्शन के बाद दुर्गियाना मंदिर भी गए।


