Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब में भी बढ़ने लगी ठंड...

पंजाब में भी बढ़ने लगी ठंड…

पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय तीव्र शीत लहर चल रही है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान लगातार घट रहा है। सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड के कारण अधिक कठिनाई हो रही है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई है, जो कि सामान्य तापमान से 2.4 डिग्री कम है।

फरीदकोट राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां पारा 2.6 डिग्री तक लुढ़क गया। पड़ोसी राज्य हरियाणा से भी यहां अधिक ठंड है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज के लिए शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सीजन की दूसरी सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव के संकेत दिख रहे हैं।

उत्तर पाकिस्तान और पंजाब पर ऊंचाई में बना हवा का चक्रवात अभी भी सक्रिय है।इसके साथ, एक और हवा की लाइन (ट्रफ) अब ऊपर की ओर खिसक गई है। 5 दिसंबर से एक नया हल्का वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने की संभावना है। इससे पहाड़ों में बादल बढ़ सकते हैं और ठंडी हवाएं चल सकती है।

मैदानी इलाकों में भी तापमान में थोड़ी कमी हो सकती है।अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम धुंध पड़ सकती है। अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। राज्य के कुछ हिस्सों में कोल्ड वेव चलने की संभावना भी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments