मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज फतेहगढ़ साहिब में ‘ईजी-रजिस्ट्री सिस्टम’ की शुरुआत की। जिससे पंजाब में अब रजिस्ट्रियां सिर्फ 20 मिनट में हो जाएंगी। इस दौरान सीएम ने कहा कि पहले लोगों को रजिस्ट्री करवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब टोकन सिस्टम के जरिए उन्हें एक निश्चित समय मिलेगा।
इसके अलावा लोग घर बैठे भी रजिस्ट्री करवा सकेंगे। अगर कोई निर्धारित राशि से ज्यादा पैसे मांगता है तो उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। सीएम मान ने कहा कि अगर कोई चाहे तो सरकारी कर्मचारी रजिस्ट्री पूरी करने के लिए मशुदा मशीन लेकर उनके घर आएंगे। मोहाली के बाद इसकी शुरुआत फतेहगढ़ साहिब में की गई है। इसके बाद इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।


