घरेलू फ्यूचर मार्किट में सोने की कीमतों में बुधवार तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा बुधवार को 1,25,750 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ।
इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,25,225 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।आज सुबह 10:40 बजे, एमसीएक्स पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,25,920 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 700 रुपए की तेजी दिखाता है।एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,25,950 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।


