Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली में सुरक्षा अलर्ट जारी, निचली अदालतों को बम से उड़ाने की...

दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट जारी, निचली अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली

दिल्ली में एक बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी है। साकेत कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट, तीस हजारी कोर्ट, रोहिणी कोर्ट और द्वारका कोर्ट सहित कई निचली अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिली हैं। इसके अलावा, द्वारका और प्रारशांत विहार स्थित दो सीआरपीएफ स्कूलों को भी इसी तरह की धमकियां प्राप्त हुई है। यह ईमेल सुबह करीब 9 बजे के आसपास भेजे गए थे, और इन्हें जैश-ए-मोहम्मद के नाम से भेजा गया था।

जिसमें स्पष्ट तौर पर अदालतों और स्कूलों में बड़े धमाके की चेतावनी दी गई थी।धमकी मिलते ही सभी प्रभावित स्थलों पर अदालतों और स्कूलों को खाली करा दिया गया। दिल्ली पुलिस, फायर सर्विसेज, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची और व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।

साकेत बार एसोसिएशन के सचिव अनिल बसोया ने बताया कि सुबह 11 बजे के आसपास धमकी की जानकारी मिली, जिसके बाद कार्यवाही निलंबित कर दी गई। दोपहर के बाद सुनवाई फिर से शुरू होने की उम्मीद है। प्रारंभिक जांच में किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला है। पुलिस ने इसे होक्स घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन पूर्ण जांच जारी है।

धमकी 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के ठीक एक हफ्ते बाद आई है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हुए। धमाका एक हुंडई i20 कार में 90 किलो से अधिक विस्फोटकों से हुआ था, जो जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े फरीदाबाद मॉड्यूल से संबंधित था। इसमें जम्मू-कश्मीर, फरीदाबाद और उत्तर प्रदेश के संदिग्ध व्हाइट-कॉलर आतंकी डॉक्टर शामिल थे। इस घटना के बाद दिल्ली में दहशत फैल गई है, और सुरक्षा एजेंसियां ऐसी धमकियों को हल्के में नहीं ले रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments