देश में आज एक बार फिर से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 12,366 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल के मुकाबले 174 रुपये कम है। वहीं, आज 22 कैरेट सोने की कीमत 11,335 रुपये है, जो सोमवार से 160 रुपये कम है। इसी तरह से 18 कैरेट सोने की कीमत 131 रुपये कम होकर आज 9,274 रुपये प्रति ग्राम है।
इस तरह से अगर 10 ग्राम के हिसाब से देखे, तो 24 कैरेट सोने की कीमत में आज 1,740 रुपये की गिरावट आई है। वहीं, 22 कैरेट और 18 कैरेट का सोना प्रति 10 ग्राम क्रमश: 1,600 रुपये और 1,310 रुपये सस्ता हुआ है।सोने की तरह चांदी की भी कीमत आज कम हुई है। भारत में आज चांदी की कीमत 162 रुपये प्रति ग्राम और 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
यह कल के मुकाबले क्रमश: 5 रुपये और 5,000 रुपये कम है। मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, बेंगलुरु,पुणे, वडोदरा और अहमदाबाद में आज चांदी की कीमत 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।वहीं, चेन्नई, हैदराबाद और केरल में आज चांदी 1,70,000 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। शादी-ब्याह के सीजन में सोने-चांदी की कीमत में आई इस गिरावट से लोगों को काफी राहत मिलेगी।


