Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनलश्रीनगर के पुलिस स्टेशन में हुआ धमाका, 9 लोगों की मौत

श्रीनगर के पुलिस स्टेशन में हुआ धमाका, 9 लोगों की मौत

श्रीनगर में शुक्रवार को नौगाम पुलिस स्टेशन के भीतर हुए इस विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल बताए जा रहे है। धमाका उस समय हुआ, जब अधिकारी पुलिस परिसर में मौजूद बरामद विस्फोटक सामग्री की जांच कर रहे थे।पुलिस और एफएसएल अधिकारी सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल मामले में बरामद की गई सामग्री की जांच कर रहे थे।

इसी प्रक्रिया के दौरान एक हिस्से में अचानक तेज धमाका हो गया।धमाके इतना तेज था कि पुलिस स्टेशन परिसर में खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई और पूरे क्षेत्र में घना धुआं फैल गया।दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पुलिस स्टेशन के आस-पास के सभी रास्तों को बंद कर दिया।

घटना उस बड़े मामले से जुड़ी है, जिसमें हरियाणा के फरीदाबाद के दो मकानों से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किये गए थे। बरामदगी में करीब 2,900 किलो अमोनियम नाइट्रेट, बम बनाने वाले कई केमिकल, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट और बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिश्रण मिला।

यह सामग्री फरीदाबाद के धौज और फतेहपुर तागा गांवों के किराए के दो कमरों से मिली थी।नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। इस बुरी खबर ने हर किसी को देहला कर रख दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments