मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज 6 आई.ए.एस. की ट्रांसफर की है। यह आदेश गवर्नर ऑफ पंजाब की स्वीकृति से जारी किया गया और तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
कार्मिक विभाग (IAS ब्रांच) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कई महत्वपूर्ण जिलों में डिप्टी कमिश्नर बदले गए है, वहीं कुछ अधिकारियों को नई विभागीय जिम्मेदारियां सौंपी गई है।




